फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में मिले 444 कोरोना संक्रमित मरीज, 10 लोगों की हुई मौत

Fri, 08 Jan 2021 09:42 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राजधानी में बीते कई दिनों से संक्रमण के रोजाना 500 से कम मामले सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को 444 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि 10 मरीजों की मौत हो गई। इस महामारी से दिल्ली में अब तक कुल 10, 654 लोग अपनी जान गवां चुके हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,29,282 हो गई है। इनमें से 6,14,849 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल 3,779 सक्रिय मरीजों का इलाज जारी है। अस्पतालों में 1471 मरीज हैं। 1807 मरीजों का घर पर इलाज चल रहा है।

बीते 24 घंटे में 75,724 सैंपलों की जांच की गई। इस दिन की संक्रमण दर 0.66 फीसदी रही। अब तक 92 लाख से ज्यादा लोगों की जांच की जा चुकी है। घटते मामलों के साथ कंटेनमेंट जोन की संख्या भी घटकर 2965 रह गई है। दिल्ली में कोरोना से मृत्युदर 1.69% है और रिकवरी पर क़रीब 98 फीसदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें