फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Corona Update: कोरोना के सक्रिय मरीज दो हजार से कम, 272 नए मामले मिले और एक ने तोड़ा दम

Wed, 03 May 2023 10:31 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

बुधवार को कोरोना के 272 नए मामले सामने आए। वहीं 688 मरीजों को स्वस्थ्य होने पर छुट्टी दी गई। एक मरीज ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर में गिरावट के साथ सक्रिय मरीज भी कम हो रहे हैं। इनकी संख्या घटकर दो हजार से कम रह गई है।

विज्ञापन

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बुधवार को कोरोना के 272 नए मामले सामने आए। वहीं 688 मरीजों को स्वस्थ्य होने पर छुट्टी दी गई। एक मरीज ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। दिल्ली में मंगलवार को कोरोना की 3241 जांच हुईं, जिसमें 8.39 फीसदी लोग संक्रमित पाए गए।

विज्ञापन

दिल्ली में अभी संक्रमण दर में आई गिरावट के बाद कोरोना के एक्टिव केस घटकर 1971 रह गए हैं। इनमें से 1532 मरीज आइसोलेशन में और 167 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। अस्पतालों में भर्ती मरीजों से 10 मरीज वेंटिलेटर पर भर्ती हैं, जबकि 71 मरीज आईसीयू पर भर्ती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें