फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : कोरोना पॉजिटिव शख्स ने चेक भेजा, बैंक में अफरा-तफरी

Sat, 02 May 2020 10:05 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

मॉडल टाउन इलाके के एसबीआई में शुक्रवार को अफरा-तफरी फैल गई। दरअसल, कोरोना पॉजिटिव एक शख्स ने चेक साइन करके भेजा था। क्लीयर करने के लिए बैंक के कई कर्मचारी उसे छू चुके थे। मामले का पता चलते ही अफरा-तफरी फैल गई। चेक लेकर आए युवक ने खुद ही बता दिया कि इसे कोरोना पॉजिटिव शख्स ने साइन करके दिया है। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन


पुलिस चेक लेकर आए युवक के साथ इसे देने वाले व्यक्ति के घर पहुंची तो बाहर प्रशासन ने कोरोना संक्रमित होने का पोस्टर लगाया हुआ था। मॉडल टाउन थाना पुलिस जान-बूझकर लोगों की जान को खतरे में डालने और सरकारी आदेश के उल्लंघन का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। बैंक की चीफ मैनेजर समेत कई कर्मचारियों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।  

पुलिस के मुताबिक, मॉडल टाउन की एसबीआई शाखा की महिला चीफ मैनेजर ंने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पूर्व संक्रमित शख्स खुद ही बैंक पहुंच गया था। इसका पता चलने पर उसे भेज दिया गया। उसने बैंक अधिकारियों से बदसलूकी की थी। अब शुक्रवार को आरोपी ने अपने जानकार आनंद कुमार गुप्ता के हाथ एक चेक भेज दिया। बैंक अधिकारियों का आरोप है कि आनंद कुमार गुप्ता ने भी बैंक कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें