फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Corona: दिल्ली में कोरोना से 5 की मौत, 397 मामले किए गए दर्ज, 693 ने कोरोना को दी मात

Mon, 29 Aug 2022 12:18 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के 397 मामले सामने आए। जबकि 693 को स्वस्थ होने पर अस्पताल व होम आइसोलेशन से छुट्टी दे दी गई। पांच मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। शनिवार को 13,004 लोगों का कोरोना परीक्षण किया गया।
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में कोरोना से मौत के मामले में एक बार फिर से उछाल दर्ज किया गया है। रविवार को पांच लोगों ने कोरोना से दम तोड़ दिया। हालांकि संक्रमण दर में काफी गिरावट हुई है। राहत की बात है कि संक्रमित हो रहे मरीजों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, रविवार को कोरोना के 397 मामले सामने आए। जबकि 693 को स्वस्थ होने पर अस्पताल व होम आइसोलेशन से छुट्टी दे दी गई। पांच मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। शनिवार को 13,004 लोगों का कोरोना परीक्षण किया गया। इसमें से 3.05 फीसदी लोग संक्रमित पाए गए।

इस तरह अब तक दिल्ली में 19,98,644 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 19,69,581 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 26,458 मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। कोरोना से मृत्यु दर 1.32 फीसदी है। विभाग के अनुसार, दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस घटकर 2,605 हो गए हैं। इनमें से होम आइसोलेशन में 1,942 और अस्पताल में 266 मरीज भर्ती है। अस्पताल में भर्ती मरीजों में से 101 आईसीयू पर, 103 ऑक्सीजन सपोर्ट पर और 18 वेंटिलेटर पर भर्ती हैं। हॉटस्पॉट की संख्या घटकर 205 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें