फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Congress : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस का कौन सा नेता साथ... कल चलेगा पता, लवली और गुट के नेताओं पर रहेगी नजर

Sat, 04 May 2024 05:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा विनोद डबास, नई दिल्ली

सार

प्रदेश कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष देवेंद्र यादव एक समारोह में कार्यभार संभालेंगे। लिहाजा, समारोह में आने व नहीं आने वालों के संबंध में कांग्रेस के प्रति निष्ठा का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
अरविंदर सिंह लवली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आप के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने का विरोध कर रहे प्रदेश कांग्रेस नेताओं की पार्टी के प्रति निष्ठा के बारे में रविवार को स्थिति स्पष्ट होगी। प्रदेश कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष देवेंद्र यादव एक समारोह में कार्यभार संभालेंगे। लिहाजा, समारोह में आने व नहीं आने वालों के संबंध में कांग्रेस के प्रति निष्ठा का खुलासा हो जाएगा। सबसे अधिक अरविंदर सिंह लवली व गुट के नेताओं पर नजर रहेगी।

विज्ञापन


दरअसल, देवेंद्र के कार्यभार संभालने के कार्यक्रम से कांग्रेस की ताकत के संबंध में जनता को संदेश देने की मंशा है। इस कारण दिल्ली के राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के सभी नेताओं और जिला व ब्लाॅक स्तर के कार्यकर्ताओं को दलबल के साथ आने का निमंत्रण दिया गया है।

देवेंद्र ने अरविंदर सिंह लवली, पूर्व सांसद संदीप दीक्षित, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और पूर्व व वर्तमान पार्षदों को भी समारोह में बुलाया है। परंपरा के तहत तत्कालीन अध्यक्ष को नए के कार्यभार संंभालने के अवसर पर मौजूद रहना होता है। अब देखने वाली बात यह है कि लवली समारोह में आते हैं या नहीं।
विज्ञापन


कांग्रेस से नहीं दिया त्याग पत्र
लवली ने कहा था कि उन्होंने कांग्रेस से त्याग पत्र नहीं दिया है। इसके अलावा उन्होंने करीब आठ माह पहले प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के दौरान पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से अपील की थी कि वे पार्टी छोड़ने की गलती न करें और गलती करने वाले सभी नेता पार्टी में लौट आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें