कपिल मिश्रा ने जनसंख्या नियंत्रण, दिवाली और पटाखों को जोड़ते हुए एक विवादित ट्वीट किया है। मिश्रा ने अपने ट्वीट में एक तस्वीर भी पोस्ट की है जिसमें बस स्टैंड पर संप्रदाय विशेष का एक समूह दिखाई दे रहा है।
ट्वीट में लिखा है कि पॉल्यूशन कम करना है तो ये वाले पटाखे कम करो, दिवाली के पटाखे नहीं। मिश्रा की ओर से की गई इस टिप्पणी को पटाखे से जोड़ा है। सोशल मीडिया में इसकी आलोचना हो रही है। हालांकि फॉलोवर, ट्वीट के बाद रीट्वीट भी कर रहे हैं।
कपिल मिश्रा ने इशारे में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पटाखों पर पाबंदी की भी आलोचना की है। ट्वीट में कहा है कि इनपर नियंत्रण करना जरूरी है। दिवाली पर पटाखे जलाने पर पाबंदी के बावजूद आतिशबाजी हुई।
मिश्रा ने ट्वीट के जरिये आम आदमी पार्टी पर भी हमला बोला है। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मिश्रा के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, कह तो रहा हूं कि पूरी की पूरी भाजपा इस अभियान में लगी रही कि लेजर शो को विफल कर प्रदूषण बढ़ाएं।
समुदाय विशेष के खिलाफ नफरत फैलाएं जाने की रणनीति का हिस्सा है। प्रदूषण कम करने के इस काम में जब दिल्ली के लोग जाति धर्म से ऊपर उठकर हमारे साथ आ रहे हैं, उसे क्यों आप नफरत से जोड़ रहे हैं।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिवाली पर कम पटाखे फोड़ने के लिए सराहना की। दिवाली पर राष्ट्र्रीय राजधानी में प्रदूषण का स्तर पांच साल में सबसे कम रहा, लेकिन हमारा लक्ष्य इसे खत्म करना है।