दिल्ली महिला आयोग ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, दिल्ली और केंद्र सरकार को नोटिस भेजा है। नोटिस में 31 जुलाई तक ट्रांसजेंडरों के सेक्स रिअसाइनमेंट सर्जरी (एसआरएस) के बारे में जानकारी देने को कहा गया है। मालूम हो कि यह सर्जरी लोगों को उनकी लैंगिकता से जुड़े जैविक लक्षणों में परिवर्तन करने में समर्थ बनाती है।
क्या है सेक्स रिअसाइनमेंट सर्जरी
रिअसाइनमेंट सर्जरी के तहत किन्नरों का मेडिकल चेकअप होता है। जिसमेंं देखा जाता है कि उनके अंदर पुरूष या महिलाओं के कितने हार्मोंस है। जरूरी हार्मोंस तत्व पाए जाने पर उनके अविकसित अंगों की प्लास्टिक सर्जरी की जाती है। ऑपरेशन करने से पहले मनोवैज्ञानिकों द्वारा काउंसलिंग भी की भी प्रक्रिया से गुजरना होता है।