फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली महिला आयोग ने स्वास्थ्य विभाग से मांगी ट्रांसजेंडरों के रिअसाइनमेंट सर्जरी की जानकारी

Wed, 24 Jul 2019 07:42 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Delhi Commission for Women
विज्ञापन

दिल्ली महिला आयोग ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, दिल्ली और केंद्र सरकार को नोटिस भेजा है। नोटिस में 31 जुलाई तक ट्रांसजेंडरों के सेक्स रिअसाइनमेंट सर्जरी (एसआरएस) के बारे में जानकारी देने को कहा गया है। मालूम हो कि यह सर्जरी लोगों को उनकी लैंगिकता से जुड़े जैविक लक्षणों में परिवर्तन करने में समर्थ बनाती है। 

विज्ञापन

 

क्या है सेक्स रिअसाइनमेंट सर्जरी
रिअसाइनमेंट सर्जरी के तहत किन्नरों का मेडिकल चेकअप होता है। जिसमेंं देखा जाता है कि उनके अंदर पुरूष या महिलाओं के कितने हार्मोंस है। जरूरी हार्मोंस तत्व पाए जाने पर उनके अविकसित अंगों की प्लास्टिक सर्जरी की जाती है। ऑपरेशन करने से पहले मनोवैज्ञानिकों द्वारा काउंसलिंग भी की भी प्रक्रिया से गुजरना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें