केजरीवाल अपने खत में लिखा है, 'कृपया घर-घर राशन योजना दिल्ली में लागू करने दीजिए। आज तक राष्ट्रहित के सभी कामों में मैंने आपका साथ दिया है, राष्ट्रहित के इस काम में आप भी हमारा साथ दीजिए
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आप सरकार की महत्वकांक्षी योजना घर-घर राशन स्कीम को लेकर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी। इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि वह इस योजना को दिल्ली में लागू होने दें।
विज्ञापन
केजरीवाल अपने खत में लिखा है, कृपया घर-घर राशन योजना दिल्ली में लागू करने दीजिए। आज तक राष्ट्रहित के सभी कामों में मैंने आपका साथ दिया है, राष्ट्रहित के इस काम में आप भी हमारा साथ दीजिए। करोनाकाल में ये योजना पूरे देश में लागू हो। केंद्र सरकार इस योजना में जो बदलाव करवाना चाहती है हम वो करने के लिए तैयार हैं।