फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम रेखा ने दान किए शरीर के 14 अंग: पीएम मोदी के जन्मदिन पर पेश की अनूठी मिसाल, मरणोपरांत भी धड़केगा दिल

Thu, 17 Sep 2026 03:58 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जिन प्रमुख अंगों और ऊतकों को दान करने का संकल्प लिया है, उनमें मुख्य रूप से दिल, आंत, अग्नाशय, लीवर, किडनी, फेफड़े, हाथ और आंख की कॉर्निया शामिल हैं।
विज्ञापन
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मानवता और परोपकार की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की है। मुख्यमंत्री ने इस खास मौके पर अपने शरीर के विभिन्न अंगों और ऊतकों के महादान का संकल्प लिया है, जो चिकित्सा जगत और जरूरतमंदों के जीवन में एक नई उम्मीद की किरण जगाएगा।

विज्ञापन

क्या-क्या किया दान?
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जिन प्रमुख अंगों और ऊतकों को दान करने का संकल्प लिया है, उनमें मुख्य रूप से दिल, आंत, अग्नाशय, लीवर, किडनी, फेफड़े, हाथ और आंख की कॉर्निया शामिल हैं। इसके साथ ही उन्होंने हड्डियों, हार्ट वाल्व, त्वचा, कार्टिलेज/लिगामेंट/टेंडन, रक्त वाहिकाओं और एमनियन जैसे महत्वपूर्ण ऊतकों के दान की भी घोषणा की है।

अंगदान के प्रति फैली भ्रांतियां होंगी दूर
राजनीतिक गलियारों और सामाजिक क्षेत्रों में मुख्यमंत्री के इस कदम की चौतरफा सराहना हो रही है। जानकारों का मानना है कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर इस प्रकार का बड़ा और संवेदनशील संकल्प समाज में अंगदान के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करेगा और आम नागरिकों को इस नेक कार्य के लिए आगे आने के लिए प्रेरित करेगा।
विज्ञापन

जनसेवा और परोपकार ही राष्ट्र सेवा
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से यह संदेश दिया गया है कि जनसेवा और परोपकार ही राष्ट्र सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है, और यह ऐतिहासिक निर्णय अंगदान के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें