फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: हीटवेव से बचाव के लिए एक्शन मोड में रेखा सरकार, सीएम ने 13 मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट्स को दिखाई हरी झंडी

Wed, 06 May 2026 03:01 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया, 'दिल्ली सचिवालय से भीषण गर्मी और हीटवेव से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से 13 मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।'
विज्ञापन
सीएम ने 13 मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट्स को दिखाई हरी झंडी - फोटो : X/Rekhagupta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में भीषण गर्मी और हीटवेव के कहर से निपटने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली सचिवालय से एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 13 मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने लिखा, 'दिल्ली सचिवालय से भीषण गर्मी और हीटवेव से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से 13 मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट्स के माध्यम से ठंडा और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। ओआरएस के पैकेट वितरित किए जाएंगे प्राथमिक उपचार (First Aid) की सुविधा प्रदान की जाएगी। लोगों को लू और तेज धूप से बचाव हेतु कॉटन के गमछे और कैप उपलब्ध कराए जाएंगे।'

सीएम ने आगे लिखा, 'साथ ही, हीटवेव से बचाव और जागरूकता के लिए हीट एक्शन प्लान बुकलेट भी जारी की गई है। आप सभी से अपील है कि इस भीषण गर्मी में अपना और अपने परिवार का विशेष ध्यान रखें, पर्याप्त पानी पिएं, अनावश्यक धूप में निकलने से बचें। किसी भी आपात स्थिति में 112 हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से मोबाइल यूनिट्स की सुविधा प्राप्त की जा सकती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें