फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कुछ निजी अस्पतालों पर लगाया बेड की काला बाजारी का आरोप

Sat, 06 Jun 2020 12:45 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली में बेड की स्थिति और निजी अस्पतालों के रवैये के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि कुछ निजी अस्पताल बेड की काला बाजारी कर रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए पिछले हफ्ते हमने एप लॉन्च किया और उसका डाटा अस्पतालों से अपडेट हो रहा है। उसके बाद भी बेड खाली होने पर भी लोग भर्ती नहीं हो पा रहे हैं। कुछ अस्पताल इलाज नहीं कर रहे बल्कि बेड की काला बाजारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के चंद अस्पताल बहुत पावरफुल हैं और वो कह रहे हैं हम कोरोना के मरीज नहीं लेंगे। ऐसे में अगर हमें पता चला कि किसी अस्पताल ने इलाज करने से इनकार किया तो हम उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।

किसी भी संदिग्ध के इलाज से इनकार नहीं कर सकते अस्पतालः केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि हम आदेेश जारी कर रहे हैं कि आज से अगर किसी भी अस्पताल में कोई मरीज जाता है और वह कोरोना का संदिग्ध है तो कोई भी अस्पताल उसका इलाज करने से इनकार नहीं कर सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें