फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM केजरीवाल का मुख्य सचिव को निर्देश- जनता देती है बिल, 24 घंटे मिले बिजली

Wed, 07 Jun 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सीएम केजरीवाल का जनता दरबार - फोटो : सोशल मीड‌िया
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास भी बिजली कटौती की शिकायतें आईं, तो उन्होंने सुबह ट्वीट करके आश्वस्त किया कि आज कुछ करेंगे। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को दिल्ली सचिवालय पहुंचकर अधिकारियों की बैठक ली, फिर मुख्य सचिव को निर्देश जारी किया कि बिजली की कमी नहीं है। उपभोक्ता बिल भी देते हैं, तो उन्हें 24 घंटे बिजली मिलनी चाहिए।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से बिजली कटौती की शिकायतें मिल रही हैं। मुख्यमंत्री के जनता दरबार में भी शिकायतें आई हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक करके मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि तीनों बिजली वितरण कंपनियां शिकायत सुनने के लिए कॉल सेंटर में सीटें बढ़ाएं। शिकायत नंबर का प्रचार करें। जो शिकायतें आएं, सभी सुनें और उसका अध्ययन करके रिपोर्ट बनाएं कि शिकायतें क्यों आईं? मुख्यमंत्री को रोजाना सुबह 11 बजे रिपोर्ट दें।

उन्होंने मुख्य सचिव को दिए निर्देश में कहा है कि 24 घंटे बिजली आपूर्ति वितरण कंपनियों की जिम्मेदारी है। 50 लाख उपभोक्ता हैं, जो बिजली बिल भी देते हैं। राजधानी में 24 घंटे बिजली उन्हें मिलनी चाहिए। सोमवार को 6361 मेगावाट बिजली की मांग का रिकॉर्ड रहा, लेकिन बिजली की कमी की वजह से कटौती नहीं हुई है। सरकार के पास 8000 मेगावाट तक मांग पूरी करने की व्यवस्था है। 
विज्ञापन


बिजली वितरण कंपनियों की आपूर्ति लाइन में दिक्कत की वजह से कटौती हुई। उसे ठीक किया जाए। बिजली मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि देश में सिर्फ दिल्ली और मुंबई ही ऐसे महानगर हैं, जहां बिजली आपूर्ति 99 फीसदी तक है। जहां कहीं लाइन की वजह से दिक्कत है, उसे ठीक करने को कहा है। समर एक्शन प्लान आठ महीने पहले बनाया गया था। 

वहीं, सिसोदिया ने कहा कि फरवरी में रखरखाव के काम के लिए निर्धारित बिजली कटौती होती है। इस समय नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने निर्देश में कहा है कि फिर भी जरूरी है, तो निर्धारित बिजली कटौती की सूचना बिजली वितरण कंपनियां अपनी वेबसाइट पर डालें। 

उपभोक्ताओं को एमएमएस करके सूचना दें। बिना निर्धारित बिजली कटौती न हो, इसके लिए वितरण का सिस्टम दुरुस्त रखें। बिना निर्धारित बिजली कटौती की सूचना भी उपभोक्ताओं को कारण समेत एसएमएस करके बताएं। 
विज्ञापन

रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बीच बिजली कटौती ने किया परेशान

kejriwal
राजधानी में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और बिजली की मांग के बीच कटौती ने भी सोमवार रात व मंगलवार दिन में परेशान किया। सरकार दावा कर रही है कि 99 फीसदी से ऊपर आपूर्ति की गई, लेकिन त्रिलोकपुरी, उत्तम नगर, लक्ष्मी नगर, वेस्ट गोरखपार्क, दिलशाद गार्डन पॉकेट-डी, मंडावली, उत्तम नगर, ओम विहार, इंदिरा एंक्लेव, नेब सराय, पटेल नगर, सेवक पार्क, छतरपुर एंक्लेव फेस-दो, दक्षिण पश्चिम दिल्ली, पटपड़गंज समेत कई इलाकों से बिजली कटौती की शिकायतें आईं। कई जगह से कॉल सेंटर पर शिकायत दर्ज करने के लिए कई-कई बार फोन करके कतार में होल्ड लाइन के साथ रहना पड़ा। रात को रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के कारण परेशानी और ज्यादा हुई।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें