मेगा पीटीएम को लेकर दिल्ली की सीएम आतिशी ने कहा कि पीटीएम अरविंद केजरीवाल की एक पहल थी। पहले यह निजी स्कूलों में आयोजित होती थी, लेकिन अब मेगा पीटीएम का यह अनुष्ठान सरकारी स्कूलों में चल रहा है।
दिल्ली सरकार के स्कूलों में हुआ मेगा पीटीएम दिल्ली सरकार के सभी स्कूलों में शनिवार को मेगा पीटीएम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों और अभिभावकों में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी सर्वोदय को-एड विद्यालय न. 2 कालकाजी में पहुंची। उन्होंने अभिभावकों और छात्रों से बातचीत की।
विज्ञापन
आतिशी ने कहा मेगा पीटीएम में अभिभावकों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। अभिभावक कहते हैं कि बच्चे खुद स्कूल आना चाहते हैं, सुबह उठकर तैयार होते हैं और स्कूल आने की इच्छा रखते हैं। अगर बच्चा खुशी-खुशी स्कूल आ रहा है इसका मतलब है कि उसे अच्छी शिक्षा मिल रही है। बच्चों को बड़े प्राइवेट स्कूलों की तरह दिल्ली सरकार के स्कूलों में शिक्षा मिल रही है।
सीएम ने अभिभावकों से कहा कि जब आपका बच्चा पढ़ाई कर रहा हो तो उसके सामने कुछ समय बैठे, उससे बातें करें, बच्चे को सहज महसूस करवाए।
फीडबैकलेनेपहुंचेकेजरीवाल
मेगा पीटीएम के दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल छात्रों व उनके अभिभावकों से शिक्षा को लेकर फीडबैक लेने पहुंचे। केजरीवाल ने अभिभावकों से सुझाव भी मांगे। उन्होंने कहा कि सभी अभिभावक को पीटीएम में जरूर आना चाहिए। इससे बच्चों का हौंसला बढ़ता है कि उनके अभिभावक उनकी पढ़ाई पर ध्यान दे रहे हैं। उधर, दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने भी कई सरकारी स्कूलों में आयोजित पीटीएम में भाग लिया और बच्चे व उनके अभिभावक से शिक्षा पर बात की।
छात्रोंनेबतायाअपनासपना
पीटीएम में छात्रों ने अपने सपने भी बताएं। 12वीं में पढ़ने वाली आशना ने बताया कि वह आगे चलकर आईटी का कोर्स करेगी। छात्रा ने कहा कि स्कूल में पढ़ाई काफी अच्छी होती है। वहीं आशना की मां ने कहा कि पहले इतनी सुविधा नहीं थी। 12वीं आर्ट्स की एक अन्य छात्रा ने बताया कि वह बड़ी होकर एक आर्टिस्ट बनना चाहती