फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायु प्रदूषण के खिलाफ महा अभियान शुरु करेंगे केजरीवाल, संबंधित विभागों से साथ करेंगे बैठक 

Sun, 04 Oct 2020 06:31 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @CMODelhi
विज्ञापन

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को संबंधित विभागों के साथ बैठक के बाद वायु प्रदूषण के खिलाफ महा अभियान की शुरुआत करेंगे। राय ने कहा कि मुख्यमंत्री सोमवार सुबह 11 बजे एक अहम बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट किया कि सोमवार सुबह 11 बजे दिल्ली सचिवालय में पर्यावरण, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), दिल्ली विकास प्राधिकरण, दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली नगर निगम, यातायात पुलिस, परिवहन के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक होगी।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री प्रदूषण के खिलाफ सोमवार से अभियान की शुरुआत करेंगे।

हाल ही में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के साथ एक बैठक में राय ने कहा था कि दिल्ली के आसपास 11 ताप बिजली घर और 1,900 से अधिक ईंट भट्टे हैं, जिन्हें दिसंबर 2019 तक ही अपनी पुरानी तकनीकों में बदलाव करने को कहा गया था।
विज्ञापन


राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इस तरह के 1,640 से अधिक ईंट भट्ठे हैं जबकि हरियाणा में 161 और राजस्थान में 164 भट्ठे हैं। उन्होंने कहा कि ये सभी दिल्ली के वायु प्रदूषण के प्रमुख कारणों में से एक हैं।

मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार ने केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर के साथ बैठक के दौरान शहर में पराली जलाने की समस्या से निपटने के लिए अपनी योजना पेश की। उन्होंने कहा कि नजफगढ़ के खरखरी गांव में एक केंद्र बनाया जा रहा है जहां मंगलवार से जैविक विघटन के लिए आवश्यक रसायन बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें