दिल्ली के सीएम अरविंद केजरवाल ने ग्रुप सी भर्ती के संबंध में गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि ग्रुप-सी के मसौदा भर्ती नियमों के शीघ्र अनुमोदन के लिए आवश्यक निर्देश जारी करें। ताकि आरएमआर(नियमित मस्टर रोल) कर्मचारियों को नियमित एनडीएमसी कर्मचारी बनाया जा सके। साथ ही उनकी लंबे समय से लंबित शिकायतों का समाधान किया जा सके।