इसकी जानकारी देते हुए केजरीवाल बोले, 'अभी तो मैं अपने मंत्रियों-विधायकों को लेकर जा रहा हूं, मैं एलजी साहब को चेतावनी देना चाहता हूं कि अगर उन्होंने फाइल पास नहीं की तो पूरी दिल्ली पहुंच जाएगी उनके घर।'
इसके बाद बीजेपी को निशाने पर लेते हुए वह बोले, 'इन बीजेपी वालों को भी चेतावनी देता हूं कि औकात में रहो दिल्ली की जनता से पंगे मत लो, वर्ना ऐसे जूते पड़ेंगे कि शक्ल ध्यान नहीं रहेगी।'