फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल की रैली में लगे मोदी के नारे, चिढ़कर बोले- मोदी-मोदी से पेट नहीं भरता

Wed, 05 Apr 2017 04:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए पार्टी के प्रचार में उतरे पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली स्थित घोंडा इलाके में पहुंचे। इस दौरान उन्हें उस समय अजीब ‌स्थिति का सामना करना पड़ गया जब उनकी रैली में मौजूद कुछ लोग मोदी मोदी के नारे लगाने लगे।
विज्ञापन


लोगों की इस नारेबाजी से केजरीवाल नाराज भी दिखे। बोले- मोदी-मोदी के नारे लगाने से बिजली और पानी के दाम कम होने लगें तो वह भी मोदी के नारे लगाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने फिर जनता से समर्थन मांगा कहा कि निगम में आएंगे तो दिल्ली को साफ व स्वस्थ्य बनाएंगे। 

केजरीवाल ने दिल्ली सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि हमने दिल्ली विधानसभा में जो वादा किया वह पूरा किया। बिजली के दाम कम किए, मुफ्त में पानी दिया।
विज्ञापन

  #WATCH: Delhi CM Arvind Kejriwal's reply to the crowd chanting 'Modi Modi' at his rally in Delhi pic.twitter.com/SRpiq0ZJxq — ANI (@ANI_news) April 1, 2017

  #WATCH: Crowd chants 'Modi-Modi' at Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal's rally in Delhi's Gautam Vihar Chowk area. pic.twitter.com/2ETHKDVLKS — ANI (@ANI_news) April 1, 2017
विज्ञापन

दस सालों में बीजेपी सत्ता वाली नगर निगम में सिर्फ घोटाले हुए

- फोटो : ANI
दस सालों में बीजेपी सत्ता वाली नगर निगम में सिर्फ घोटाले हुए। उन्होंने कहा कि हम निगम में आएंगे तो अपने किए हुए सभी वादों को पूरा करेंगे। कहा कि जब हम दिल्ली की सत्ता में आए थे तब से अब में फर्क आपको दिख रहा होगा। सबको पानी मिल रहा है।बिजली मिल रही है।

रिक्शेवाले का बच्चा स्कूल जा रहा है। शिक्षा की गुणवत्ता में लगातार सुधार कर रहे हैं। मगर बीजेपी वालों को यह अच्छा नहीं लग रहा है।

इसलिए वह फिर से निगम में आकर बिजली और जलबोर्ड को अपने अंतर्गत लाकर इसका दाम बढ़ाना चाहते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें