फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमल हासन से मिलने के बाद केजरीवाल ने बताया क्या है आगे का प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
चेन्नई पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल से मिलने के बाद साउथ के सुपर स्टार कमल हासन ने कहा कि मुझे खुशी है कि केजरीवाल मुझसे मिलने आए। ये मेरे लिए सम्मान की बात है। हम दोनों ने आपस में भ्रष्टाचार सहित कई मुद्दों पर बात की।
विज्ञापन


कमल हासन के बाद केजरीवाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि वो शुरू से ही कमल हासन के फैन हैं। एक अभिनेता और इंसान दोनों ही रूप में वो कमल को पसंद करते हैं और हम दोनों सांप्रदायिकता, भ्रष्टाचार और देश की एकता के लिए मिलकर काम करना चाहते हैं।

केजरीवाल ने कहा ये मुलाकात काफी अच्छी रही। हम दोनों ने आपस में कई मुद्दों पर बातचीत की है। केजरीवाल ने कहा कि वो चाहते हैं कि कमल हासन राजनीति में आएं। आगे की रणनी‌ति के बारे में केजरीवाल ने कहा कि हमारी ये मुलाकात आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन


बता दें कि बृहस्पतिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल फिल्म अभिनेता कमल हासन से मिलने चेन्नई पहुंचे। इस मौके पर कमल हासन की बेटी अक्षरा हासन ने केजरीवाल का स्वागत किया।

गौरतलब है कि इन दिनों कमल हासन के राजनीति में शामिल होने की चर्चाएं है। ऐसे में अरविंद केजरीवाल का हासन से मिलना काफी महत्वपूर्ण है। कमल के राजनीति में शामिल होने से तमिलनाडु के साथ-साथ देश की राजनीति पर भी एक बड़ा प्रभाव पड़ेगा। हालांकि दोनों नेताओं ने ऐसे किसी भी प्रश्न का जवाब नहीं दिया।

पढ़ें: 'रजनीकांत राजनीति में आए, तो थाम लूंगा हाथ'

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो हासन खुद केजरीवाल से मिलना चाहते हैं। दोनों ने टेलीफोन पर बात कर गुरुवार दोपहर मिलने का प्लान बनाया। माना जा रहा है कि केजरीवाल और हासन दोनों ही दोपहर के खाने पर अपना-अपना पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन

राइट विंगर पार्टी से हाथ नहीं मिलाने वाले

अरविंद केजरीवाल और कमल हासन
वहीं कुछ जानकारों का यह भी कहना है कि कमल हासन के दिमाग में क्या चल रहा है, ये किसी को पता नहीं है। यह अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है कि वह क्या फैसला लेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले कमल हासन केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से भी मुलाकात कर चुके हैं। 

उन्होंने कहा था कि मैंने केरल के सीएम से इस बारे में बातचीत की है और मैं आगे और भी राजनीतिज्ञों से मिलता रहूंगा। उसके बाद ही फैसला लूंगा। कमल हासन ने साफ कर दिया है कि किसी राइट विंगर पार्टी से हाथ नहीं मिलाने वाले।

उन्होंने कहा कि मैं 40 सालों से सिनेमा से जुड़ा हुआ हूं। मेरे काम में मेरी राजनीतिक सोच की झलक मिलती है। ये तो पक्का है कि मेरी राजनीति का रंग भगवा से अलग है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें