फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल बोले- अब होम क्वारंटीन में रहने वाले खुद ऑक्सीजन लेवल जांच सकेंगे

Mon, 22 Jun 2020 01:27 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
Arvind Kejriwal - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राजधानी में चल रही रैपिड टेस्टिंग, होम आइसोलेशन आदि के बारे में जानकारी दी। उनका कहना है कि दिल्ली में अब हर दिन 18000 टेस्टिंग हो रही है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में जितने लोग ठीक हुए हैं उतने ही बीमार हुए हैं।

विज्ञापन

 


केजरीवाल ने बताया केंद्र सरकार की मदद से रेपिड टेस्ट भी शुरू किए गए हैं। उन्होंने कहा, मुझको लगता है आपको टेस्ट कराने में दिक्कत नहीं आएगी। होम आइसोलेशन पर उन्होंने कहा कि जिन लोगों का इलाज घर पर चल रहा है, उनको टीम फोन कर जानकारी लेती है।

केजरीवाल ने ये भी कहा कि दिल्ली सरकार होम क्वारंटीन के हर मरीज को ऑक्सीजन पल्स मीटर देगी, ऑक्सीजन रेट कम होते ही मरीज जिला प्रशासन से संपर्क करेंगे। इसके बाद जिला प्रशासन तुरंत घर पर ऑक्सीजन सिलिंडर भेजेगा, जरूरत होने पर मरीज को अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा।

विज्ञापन


अभी दिल्ली में करीब 6200 बेड भरे हैं, लेकिन सात हजार बेड अब भी खाली हैं। बीते दस दिनों में करीब 23000 मरीज बढ़ने के बावजूद सिर्फ 900 बेड की जरूरत पड़ी। कोरोना में एक ही चीज की समस्या सबसे ज्यादा होती है, सांस लेनी में तकलीफ, मरीज को ऑक्सीजन मिल जाए तो जान बच सकती है। इस समय हमारा पूरा जोर ऑक्सीजन की उपलब्धता पर है।

केजरीवाल ने आखिर में कहा कि इस वक्त देश चीन से दो युद्ध लड़ रहा है। एक चीन के वायरस कोरोना से और दूसरा सीमा पर। पूरा देश इस वक्त डॉक्टरों और सीमा पर डटे जवानों के साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें