दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच आप पार्टी ने दिल्ली में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सांठगांठ का आरोप लगाया है। आप ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, बीजेपी-कांग्रेस... दोनों की अलग विचारधारा, लेकिन दिल्ली को धोखा देने में दोनों पार्टियां एक हैं।'
स्पष्ट है कि आप की यह प्रतिक्रिया कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सोमवार को दिए उस बयान पर आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि दिल्ली में धरने की नौटंकी से लोग परेशान हैं।
दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
केजरीवाल और उनके मंत्रियों को न सिर्फ चार प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों का समर्थन मिला है बल्कि कई विपक्षी दलों का भी साथ मिला है। इसी सिलसिले में सोमवार को बीजेपी की सहयोगी पार्टी शिवसेना भी केजरीवाल के समर्थन में उतर आई है।
शिवसेना नेता संजय राउत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केजरीवाल ने जिस तरह का आंदोलन शुरू किया है वह बेहद ही अलग है। उद्धव ठाकरे ने केजरीवाल से बात की है और कहा है कि उन्हें दिल्ली के लिए काम करने का अधिकार है क्योंकि वो जनता के द्वारा चुनी हुई सरकार हैं। उनके साथ जो कुछ भी हो रहा है वह लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है।
11 जून शाम 6 बजे से राजनिवास पर केजरीवाल के साथ धरना दे रहे स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन 12 जून से ही भूख हड़ताल पर थे जिसकी वजह से रविवार को उनकी तबियत काफी खराब हो गई। 7 दिन से एलजी कार्यालय में भूख हड़ताल कर रहे दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की हालत रविवार देर रात करीब पौने 12 बजे बिगड़ गई। उन्हें दिल्ली गेट स्थित लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वहीं सोमवार को मनीष सिसोदिया की भी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि मंगलवार सुबह मनीष को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।