फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल ने ब्रिटेन से दिल्ली आने वाले यात्रियों के लिए जारी किया दिशा-निर्देश, रहना होगा इतने दिनों तक क्वारंटीन

Fri, 08 Jan 2021 05:53 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
ब्रिटेन से दिल्ली लौटने वाले यात्रियों के लिए दिल्ली सरकार ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इनके अनुसार, ब्रिटेन से आने वाले सभी यात्रियों को कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट होने पर भी 14 दिनों के लिए क्वारंटीन में रहना होगा। यात्रियों को सात दिन का समय संस्थागत क्वारंटीन और सात दिन घर में आइसोलेशन में रहना होगा। ब्रिटेन से भारत के लिए सीमित संख्या में यात्री उड़ानों का परिचालन 16 दिनों तक स्थगित रहने के बाद शुक्रवार से दोबारा बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन


इसको देखते हुए दिल्ली सरकार ने यह फैसला लिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, ब्रिटेन से दिल्ली आने वाले सभी यात्रियों को हवाईअड्डे पर ही अपने खर्च पर आरटी-पीसीआर टेस्ट कराना होगा। केजरीवाल ने कहा कि दिल्लीवासियों को ब्रिटेन से आए वायरस के संपर्क में आने से बचाने के लिए सरकार ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

उन्होंने कहा कि ब्रिटेन से आने वाले जो यात्री कोरोना से संक्रमित पाए जाएंगे, उन्हें आइसोलेशन केंद्रों में रखा जाएगा। जबकि, जांच में निगेटिव पाए जाने वाले लोगों को भी 14 दिन के लिए क्वारंटीन रहना होगा। इससे पहले बृहस्पतिवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी विभागों को आदेश जारी कर ब्रिटेन से लौटने वाले यात्रियों के लिए केंद्र सरकार की ओर से जारी  दिशा-निर्देशों को लागू करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें