फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल ने बताया सिर्फ गरीब ही नहीं मध्य वर्ग के लिए भी किया काम, कर दिया ये दावा

Thu, 30 May 2019 06:13 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : Social Media
विज्ञापन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हमेशा आलोचकों के निशाने पर रहे हैं। उन पर दिल्ली में सिर्फ गरीबों के लिए काम करने का आरोप लगता रहा है जिसको लेकर केजरीवाल ने ट्विटर पर जवाब दिया है।उन्होंने ट्वीट में लिखा- "कुछ लोग कहते हैं कि 'आप' ने सिर्फ गरीबों के लिए काम किया है, आप ने मध्यम वर्ग के लिए क्या किया है? उन्होंने लिखा कि निजी स्कूलों को फीस बढ़ाने से रोका जा रहा है और जिन्होंने फीस बढ़ाई उन्हें लौटाने के लिए कहा गया है। दिल्ली में अब 24 घंटे बिजली मिल रही है, यहां देश में सबसे सस्ती बिजली मिल रही है, गरीब और मध्यम वर्ग के इलाकों में पाइपलाइंस के जरिए जल की आपूर्ति हो रही है।"

विज्ञापन

 
बता दें कि दिल्ली लोकसभा चुनाव के पहले आप और कांग्रेस का गठबंधन बनते-बनते रह गया था जिसके बाद आप को दिल्ली में सातों सीट पर करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। इसके बाद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव में हार पर मंथन किया। 
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें