शराब व्यापारी विजय माल्या पर बैंको का 9000 करोड़ से ज्यादे का बकाया है ऐसे में उसके विदेश भाग जाने का मामला एनडीए सरकार के गले की फांस बन गया है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरने की कोशिश की है। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि चूंकि सीबीआई प्रधानमंत्री को रिपोर्ट करती है इसलिए ये प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी है कि वो देश को बताएं कि माल्या को विदेश जाने की अनुमति क्यों दी गई।
केजरीवाल ने अपने ट्वीट में ये भी लिखा है सीबीआई शीर्ष नेतृत्व के आदेश के बिना ऐस काम नहीं कर सकती। हालांकि विपक्षी पार्टियां पहले से ही इस मामले पर केंद्र सरकार को घेरन की कोशिश में लगी हुई हैं।
बता दें कि अपनी विलासितापूर्ण जीवन शैली के लिए पहचान रखने वाले शराब व्यापारी विजय माल्या दो मार्च को भारत छोड़ आसानी से विदेश चले गए जबकि उनके खिलाफ सीबीआई ने लुक आउट नोटिस जारी कर रखा था।
Since CBI directly reports to PM, PM owes an answer why Mallya was allowed to leave India. CBI cudn't hv allowed without approval from top
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 12, 2016