फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम केजरीवाल का एलान, दिल्ली में पत्रकारों का होगा मुफ्त कोरोना टेस्ट 

Tue, 21 Apr 2020 06:44 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Arvind Kejriwal - फोटो : ANI
विज्ञापन

राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है और पत्रकार भी लगातार इसकी चपेट में आ रहे हैं। इसे देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में पत्रकारों के कोविड -19 टेस्ट कराने का एलान किया है। बता दें कि मुंबई में करीब 50 पत्रकार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 

विज्ञापन


सीएम केजरीवाल ने कहा कि कोरोना संकट के बीच भी पत्रकार बड़ी सेवा कर रहे हैं। उनके जज्बे को मैं सलाम करता हूं। ये लोग बहुत बड़ा काम कर रहे हैं। आज के हालात में सही जानकारी मिलना सबसे ज्यादा जरूरी है। 

उन्होंने कहा, मेरे पास कई पत्रकारों के फोन आ रहे थे और ये लोग कोरोना टेस्ट के लिए कह रहे थे। इसे देखते हुए फैसला लिया गया है कि कल से पत्रकारों का मुफ्त कोरोना टेस्ट होगा। सभी मीडिया हाउस को इसकी जानकारी दी जाएगी। 
विज्ञापन


प्रेस कांफ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने आज बताया कि कल (सोमवार) रात तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 2081 पहुंच गई थी, 431 स्वस्थ हुए हैं और अबतक 47 लोगों की जान गई है। इस समय कोरोना के कुल 1603 सक्रिय मरीज हैं। 
 
 
राहत उपायों की घोषणा करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि जिन 30 लाख लोगों के पास राशन कार्ड नहीं है, उन्हें राशन दिया जाएगा। दिल्ली में करीब एक करोड़ लोगों को राशन दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें