इस योजना से 13.50 लाख लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इसमें E,F,G और H के 10.50 लाख लोगों का बिल पूरी तरह माफ कर दिया गया है। एरियर के रूप में दिल्ली जल बोर्ड का 2500 करोड़ रुपये बकाया है, इसमें 1500 करोड़ रुपये कॉमर्शियल कनेक्शन वाले लोगों के हैं।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब उन्होंने सरकार सम्भाली थी, दिल्ली की केवल 58 फीसद एरिया में पाइप लाइन बिछी हुई थी। आज यह आंकड़ा 93 फीसदी तक पहुंच चुका है।
उन्होंने लीकेज को रोका है और असली ग्राहकों की संख्या 19 लाख रुपये से बढ़कर 23.73 लाख हो गई है। इससे जल बोर्ड की आय में भी वृद्धि हुई है। यह लाभ उस स्थिति में हुआ है जबकि सरकार 20 हजार लीटर तक पानी इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं का बिल पूरी तरह माफ कर चुकी है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वे दिल्ली के लोगों को 24 घण्टे पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करना चाहते हैं। इसके लिए दिल्ली में जल उत्पादन बढ़ाया जा रहा है। इसके लिए 15 नई और पुरानी झीलें विकसित की जा रही हैं। यमुना के किनारे जल संग्रह करने की योजना बनाई जा रही है। इससे आने वाले समय में दिल्ली को चैबीस घण्टे पानी मिल सकेगा।