फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीलिंग के विरोध में जुटेंगे लोग, 28 मार्च को दिल्ली बंद घोषित

Mon, 26 Mar 2018 03:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
sealing in delhi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सीलिंग के खिलाफ दिल्ली बंद की मुहिम में व्यापारी जुट गए हैं। 28 मार्च को रामलीला मैदान होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए व्यापारी अपने बाजारों में सोमवार को रैली निकालेंगे।

विज्ञापन


वहीं, रैली स्थल तक पहुंचने के लिए 500 से अधिक बसों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा ई रिक्शा, होर्डिंग, बैनर, पोस्टर से भी प्रचार किया जा रहा है। पूरी दिल्ली को 11 जोन में बांटकर अलग अलग टीमें बनाई गई हैं।

 चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई ), दिल्ली ट्रेडर्स व्यापारी एंड वर्कर्स एसोसिएशन, कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल समेत कई संगठनों ने रैली की घोषणा की है।
विज्ञापन


सीटीआई के कन्वीनर बृजेश गोयल ने दावा किया है कि 500 से अधिक व्यापारिक संगठनों ने सामूहिक रैली का निर्णय लिया है। सीटीआई के महासचिव राकेश यादव और विष्णु भार्गव ने बताया कि रैली में एक लाख व्यापारी शिरकत करेंगे।

रैली को 2500 छोटे बड़े व्यापार संगठनों ने समर्थन दिया है। महासचिव रमेश आहूजा ने बताया कि व्यापार संसद में दिल्ली में व्यापार बंद करने का फैसला किया गया है।

सीटीआई का कहना है कि पिछले 3 महीने में 4000 से अधिक दुकानें एवं प्रॉपर्टी सील हो चुकी हैं। लेकिन इस समस्या का समाधान नहीं निकला है।

कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि रैली को सफल बनाने के लिए सोमवार से रैली जागरण रथ निकलेगी। दुकानों को बंद रखने की अपील की जा रही है। हालांकि, कई व्यापारिक संगठनों ने बंद में शामिल नहीं होने का भी निर्णय लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें