जांच में पता चला कि विवाद शाम करीब 4:30 बजे जेजे कॉलोनी निवासी ललित के भाई मदन और नवाब के बीच कहासुनी से शुरू हुआ था। इसके बाद दोनों के बीच मारपीट होने लगी। कुछ ही देर में नवाब के साथी भी वहां पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
दिल्ली के डाबड़ी इलाके की जेजे कॉलोनी में रविवार शाम दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान चाकूबाजी और मारपीट में करीब छह लोग घायल हो गए। घायलों में हिस्ट्रीशीटर नवाब (25) की हालत गंभीर है। उसे बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा गया है। घटना के बाद इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन
डीसीपी द्वारका के अनुसार, झड़प में दो परिवारों के लोग शामिल हैं, जो आसपास ही रहते हैं। घटना का कोई सांप्रदायिक कोण नहीं है। पुलिस को शाम 4:22 बजे पीसीआर कॉल मिली थी। सूचना मिलते ही एसएचओ डाबड़ी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां 40 से 50 लोगों की भीड़ जमा थी। पुलिस को नवाब घायल अवस्था में मिला।
मदन और नवाब के बीच कहासुनी से शुरू हुआ विवाद
जांच में पता चला कि विवाद शाम करीब 4:30 बजे जेजे कॉलोनी निवासी ललित के भाई मदन और नवाब के बीच कहासुनी से शुरू हुआ था। इसके बाद दोनों के बीच मारपीट होने लगी। कुछ ही देर में नवाब के साथी भी वहां पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान करीब छह लोग घायल हो गए। घायलों को डीडीयू और आईजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घायलों के बयान दर्ज कर मामले में संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई कर रही है। फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य है।