फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य सचिव मामला: इन धाराओं पर आप MLA के खिलाफ दर्ज हुआ केस..

Wed, 21 Feb 2018 11:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : हिमांशु सोनी
विज्ञापन

मुख्य सचिव की शिकायत पर उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत में अंशु प्रकाश ने सीएम आवास पर मीटिंग के बहाने उन्हें बुलाकर हमला करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


साथ ही ओखला से आप विधायक अमानतुल्लाह खान सहित अन्य पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आपराधिक षडयंत्र रचकर घर बुलाने, सरकारी काम में बाधा डालने, ड्यूटी के दौरान हमला करने, जान से मारने की धमकी, बंधक बनाने व कॉमन इनटेंशन (186, 353, 332, 342, 504 506 (2), 120बी और 34) का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

मामले पर स्पेशल सीपी और दिल्ली पुलिस के मुख्य प्रवक्ता दीपेंद्र पाठक ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद छानबीन के बाद मामला दर्ज किया गया है।

आगे जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई होगी और जरूरत पड़ने पर सभी से पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन

इमरान हुसैन की शिकायत पर भी मामला दर्ज...

imran hussain - फोटो : अमर उजाला
मंत्री इमरान हुसैन ने भी दिल्ली सचिवालय में कर्मचारियों द्वारा लिफ्ट में बंधक बनाकर मारपीट करने और मोबाइल तोडने का आरोप लगाते हुए आईपी इस्टेट थाने में शिकायत दी।

स्पेशल सीपी व दिल्ली पुलिस के मुख्य प्रवक्ता दीपेंद्र पाठक ने बताया कि जांच के बाद मंत्री की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

रास्ता रोककर हमला करने, सामान को नुकसान पहुंचाने, जान से मारने की धमकी देने और कॉमन इनटेंशन (323, 342, 506, 427 और 34) का मामला दर्ज किया गया है। 
 
आप विधायक अजय दत्त ने पुलिस आयुक्त से की शिकायत...
आप के अंबेडकर नगर से विधायक अजय दत्त ने पुलिस आयुक्त से शिकायत में कहा कि मुख्य सचिव के व्यवहार से वह काफी आहत हैैं। बैठक में उन्होंने जनता को राशन नहीं मिलने की बात उनसे की तो वे भड़क गए।

उन्होंने बदतमीजी से गाली देते हुए जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल किया। इसलिए मुख्य सचिव के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए। 

फिलहाल आईपी इस्टेट और सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज कर लिये गए हैं, बाकी शिकायतों पर छानबीन की जा रही है। दर्ज किए गए मामलों की छानबीन के लिए टीमें बना दी गई हैं। - दीपेंद्र पाठक, स्पेशल सीपी व मुख्य प्रवक्ता दिल्ली पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें