फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: बाल-बाल बचा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का काफिला, अचानक सामने आए मवेशी; बड़ा हादसा टला

Wed, 26 Mar 2025 12:50 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सीएम रेखा गुप्ता के काफिले के सामने अचानक से चार से पांच गाय आ गईं। करीब 15 मिनट तक हैदरपुर फ्लाईओवर पर सीएम का काफिला रुका रहा। 
विज्ञापन
सीएम रेखा गुप्ता के काफिले के सामने आए मवेशी - फोटो : दिल्ली CMO
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का काफिला हैदरपुर फ्लाईओवर पर अचानक से रुक गया। बताया जा रहा है कि काफिले के सामने अचानक से चार से पांच गाय आ गईं। समय रहते चालक ने ब्रेक लगा दिए। जिस चलते एक बड़ा हादसा टल गया। सीएम का काफिला करीब 15 मिनट तक फ्लाईओवर पर रुका रहा। 

विज्ञापन


वहीं,  मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को हैदरपुर फ्लाईओवर पर पाए जाने वाले आवारा पशुओं के लिए उचित आश्रय स्थल खोजने का निर्देश दिया।


सीएम रेखा गुप्ता आज मेट्रो पिलर्स का निरीक्षण करने निकली थीं। इस दौरान उन्होंने मेट्रो खंभों पर लगे पोस्टर और होर्डिंग्स हटाने का निर्देश दिया। मेट्रो पिलर पर चिपके पोस्टर्स और होर्डिंग्स पर आपत्ति जताते हुए सीएम ने कहा कि हमें दिल्ली को साफ और स्वच्छ बनाना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का अधिकार किसी को नहीं है। मुख्यमंत्री से लेकर किसी भी अन्य व्यक्ति तक को नहीं है। मेरा सबसे अनुरोध है कि दिल्ली को गंदा न करें। मेट्रो के खंभे हमारी दिल्ली की खूबसूरती हैं। यहां होर्डिंग, पोस्टर, बैनर नहीं लगाए जाने चाहिए।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें