फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के किसानों को 21 मार्च को संबोधित करेंगे अरविंद केजरीवाल

Thu, 18 Mar 2021 08:02 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

किसानों के सहयोग के सहारे पंजाब के किसानों में अपनी पैठ बढ़ाने की कोशिश कर रही है आम आदमी पार्टी...
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराज्यपाल के मुद्दे पर केंद्र से टकराव के बीच अरविंद केजरीवाल 21 मार्च को पंजाब जा रहे हैं, जहां वे किसानों के एक महासम्मेलन को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि किसान महासम्मेलन के जरिए आम आदमी पार्टी पंजाब के किसानों के बीच अपनी पैठ बनाने की कोशिश कर रही है। इस मंच से अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार की नीतियों पर भी हमला कर सकते हैं, जो उनके और भाजपा के बीच टकराव का अहम कारण बना हुआ है।

विज्ञापन


पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी किसान आंदोलन की शुरुआत से ही किसानों के साथ हैं। जब भाजपा की सरकारें किसानों की राह में कीलें ठोंकने, उन पर पानी की बौछारें करने का काम कर रही थीं, तब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता किसानों का स्वागत कर रहे थे। दिल्ली सरकार किसानों के साथ खड़ी थी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी किसानों के प्रति अपनी उसी प्रतिबद्धता के साथ डटी हुई है और वह भी केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए काले कानूनों के खिलाफ है।

आम आदमी पार्टी नेता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल एक संवेदनशील इंसान हैं और उन्होंने किसानों के दुखदर्द को हमेशा अपना समझा है। दिल्ली के किसानों की तकलीफें दूर करने के लिए वे स्वयं उठकर आगे जाते हैं और उनकी तकलीफें दूर करते हैं। इस मंच से भी वे किसानों को यही भरोसा दिलाना चाहेंगे कि वे पूरी ताकत के साथ किसानों के साथ खड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें