दिल्ली की मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर. एलिस वाज ने आज बताया कि सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों के सभी रिटर्निंग अधिकारियों ने पर्यवेक्षकों, उम्मीदवारों और उनके एजेंटों की उपस्थिति में फॉर्म 17सी, पीठासीन अधिकारियों की डायरियां आदि चुनाव दस्तावेजों की जांच पूरी कर ली गई है। सभी दस्तावेज सही क्रम में पाए गए हैं। पूरी दिल्ली में 19 स्थानों पर एक-एक विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 70 स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं।
दिल्ली की मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर. एलिस वाज ने बृहस्पतिवार को बताया कि सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारियों की ओर से चुनावी दस्तावेज की जांच पूरी कर ली गई है। इसमें फॉर्म 17 सी पीठासीन अधिकारियों की डायरी समेत अन्य महत्वपूर्ण चुनावी दस्तावेज शामिल थे।
विज्ञापन
सीईओ ने बताया कि जांच प्रक्रिया के दौरान सभी दस्तावेज सही पाए गए और पर्यवेक्षकों, उम्मीदवारों और उनके एजेंटों की उपस्थिति ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता को सुनिश्चित किया। उन्होंने यह भी बताया कि मतदान के दिन किसी भी उम्मीदवार से पुनर्मतदान की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई।
चुनाव सामग्री की सुरक्षा के लिए दिल्ली में 70 स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए एक स्ट्रांग रूम को सुरक्षित तरीके से रखा गया है। ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है। सीईओ ने कहा कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए चौबीस घंटे तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसमें केंद्रीय सशस्त्र बल, राज्य पुलिस और सीसीटीवी निगरानी शामिल है।