फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : मयूर विहार के डेविल नाइट क्लब में आधी रात को बवाल, नशे में बकझक के बाद चली गोली

Thu, 29 Aug 2024 07:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

क्लब के बाउंसरों ने लड़कों को रोका तो वे झगड़ा करने लगे। इसके बाद तीनों को क्लब से बाहर कर दिया गया। इस बात से नाराज होकर तीनों ने क्लब के बाहर तोड़फोड़ की। 
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस, Delhi police - फोटो : X: @DelhiPolice
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मयूर विहार स्थित स्टार सिटी मॉल के भीतर मंगलवार देर रात द डेविल नाइट क्लब में शराब पीकर नाच रहे तीन दोस्तों की एक युवती से बहस हो गई। क्लब के बाउंसरों ने लड़कों को रोका तो वे झगड़ा करने लगे। इसके बाद तीनों को क्लब से बाहर कर दिया गया। इस बात से नाराज होकर तीनों ने क्लब के बाहर तोड़फोड़ की। 

विज्ञापन


क्लब में तैनात बाउंसरों से भी आरोपी शुएब उर्फ अज्जू, फैजल और फराज झगड़ा करने लगे। मारपीट में फराज को मामूली चोट भी लगी। खुद को घिरता देखकर तीनों फरार होने लगे। आरोप है कि क्लब के बाउंसर ने गोली चला दी जो स्कूटी पर पीछे बैठे शुएब की कमर में लगी। दोनों दोस्त उसे नजदीकी अस्पताल ले गए जहां से पुलिस को खबर मिली। शुएब के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

पूर्वी जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के अनुसार, देर रात को तीनों दोस्तों ने क्लब में शराब पी। इसके बाद फ्लोर पर पहुंचकर नाचने लगे। एक लड़की भी वहां नाच रही थी जिसे कुछ आपत्ति हुई और वह तीनों से झगड़ा करने लगी। शोर सुनकर क्लब के बाउंसर वहां पहुंच गए। बीच-बचाव का प्रयास करने पर तीनों दोस्त उनसे भी बदसलूकी करने लगे। इसके बाद तीनों को बाहर निकाल दिया। इस बात पर नाराज होकर तीनों तोड़फोड़ करने लगे। 
विज्ञापन


क्लब के बाउंसरों ने तीनों को पीटा तो वह भागने लगे। स्कूटी पर फरार होते समय शुएब की कमर में गोली लग गई। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि देर रात तक क्लब कैसे खुला था। बाकी स्टाफ का भी बयान लिया जा रहा है। सूत्रों का दावा है कि देर रात तक क्लब खुलने की पहले भी शिकायत हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें