दिल्ली के चांदनी चौक में एक साबुन की दुकान पर छापेमारी में आईटी विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कहा जा रहा है कि अब तक 50 करोड़ रुपए बरामद हो चुके हैं और 100 करोड़ मिलने का अनुमान है।
गौरतलब है कि चांदनी चौक के खारी बावल में एक साबुन की दुकान पर सोमवार सुबह आयकर विभाग ने छापेमारी की। दुकान के बेसमेंट से अधिकारियों 300 लॉकर मिलने की बात कही जा रही है। यह दुकान राजहंस प्राइवेट लिमिटेड के नाम से है।
अब तक की जानकारी के अनुसार यहां से 50 करोड़ रुपए मिल चुके हैं, हालांकि अनुमान है कि 100 करोड़ रुपयों की बरामदगी हो सकती है।