फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : नशे में टल्ली होकर पीसीआर बुलाई, आने पर फोड़ दिया पुलिसकर्मी का सिर...वर्दी भी फाड़ी

Wed, 09 Jul 2025 07:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

आरोप है कि युवक ने पहले पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज की। बाद में सिपाही दीपक को पीसीआर वैन से घसीटकर उसकी वर्दी फाड़ दी। पीसीआर वैन में मौजूद एएसआई ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोपी ने उनके सिर पर ईंट से हमला कर दिया।
विज्ञापन
Delhi police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में एक युवक लोकेश ने नशे में टल्ली होकर पीसीआर कॉल कर दी। युवक ने बताया कि वह मुसीबत में है, उसे तुरंत मदद की जरूरत है। कॉल मिलने के कुछ ही देर बाद पीसीआर वैन मौके पर पहुंच गई। 

विज्ञापन


आरोप है कि युवक ने पहले पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज की। बाद में सिपाही दीपक को पीसीआर वैन से घसीटकर उसकी वर्दी फाड़ दी। पीसीआर वैन में मौजूद एएसआई ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोपी ने उनके सिर पर ईंट से हमला कर दिया। इसके बाद उसने पीसीआर का अगला शीशा तोड़ दिया। हमले के बाद किसी तरह आरोपी को काबू किया गया। बाद में स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई।

आरोपी शिव विहार विहार निवासी लोकेश को थाने लाया गया। उधर पीसीआर पर तैनात एएसआई श्रवण को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके सिर में तीन टांके लगे। पुलिस ने आरोपी लोकेश के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, रविवार देर रात करीब 1:30 बजे कंट्रोल रूम को एक कॉल मिली। कॉलर ने पीसीआर से मदद की गुहार लगाई। सूचना मिलते ही पीसीआर पर तैनात एएसआई श्रवण और सिपाही दीपक मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी बताई लोकेशन पर नहीं मिला। उसने कॉल करने पर दूसरी लोकेशन बताई।

पीसीआर वहां पहुंची तो आरोपी लोकेश नशे की हालत में टीम को वहां मिला। वह सिपाही दीपक से बदलसूकी करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने कॉलर पकड़कर दीपक को नीचे घसीट लिया। एएसआई श्रवण बीच-बचाव के लिए आए तो आरोपी ने उनके सिर पर ईंट से वार कर दिया। बाद में पीसीआर का शीशा भी तोड़ दिया।

दीपक ने थाने को कॉल की। बाद में किसी तरह आरोपी लोकेश को काबू किया गया। इस बीच स्थानीय पुलिस भी वहां पहुंच गई। लोकेश को पुलिस के हवाले कर दिया गया। दीपक एएसआई को अस्पताल ले गया। बाद में पुलिसकर्मियों की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें