08:22 PM, 01-Mar-2020
पश्चिम दिल्ली के तिलक नगर में हिंसा की अफवाह के बाद डीएमआरसी ने सुरक्षा के मद्देनजर जिन मेट्रो स्टेशनों को बंद किया गया था उन्हें फिर से संचालित कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने भी लोगों से अपील की है कि वह इन अफवाहों पर ध्यान न दें। स्थिति पूरी तरह से शांति पूर्ण हैं।
डीसीपी ने भी एक ट्वीट करते हुए लिखा, 'अफवाह सबसे बड़ा दुश्मन है। एक अफवाह फैल रही है कि पश्चिमी दिल्ली के ख्याला-रघुबीर नगर में तनाव फैल गया है। लेकिन यह सच नहीं है। सभी लोगों से अनुरोध है कि वो शांत रहें, माहौल पूरी तरह शांत है।'
पुलिस ने कहा है कि अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जा रहा है। दिल्ली के नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाएं और शांति बनाए रखने मदद करें।