फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: रंजिश में कारोबारी को गोली मारी, ईंट से भी किया हमला, गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल में कराया भर्ती

Sun, 24 Jul 2022 09:58 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

सुधांशु के पिता कोमल ने बताया कि दो दिन पहले उनके बेटे का शेखर नामक युवक से झगड़ा हुआ था। शेखर ने सुधांशु को जान से मारने की धमकी दी थी। शेखर अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा। आते ही आरोपी ने उसके साथ गोली-गलौज शुरू कर दी। इस दौरान शेखर ने पिस्टल निकालकर सुधांशु पर गोली चला दी। 
विज्ञापन
कारोबारी को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में कपड़ा कारोबारी को बदमाशों ने दुकान में घुसकर गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी ने पीड़ित के सिर पर ईंट से भी हमला किया। पीड़ित को बुरी तरह घायल करने के बाद आरोपी फरार हो गए।

विज्ञापन


गंभीर हालत में कारोबारी सुधांशु (30) को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। गोकुलपुरी थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज से पड़ताल कर रही है। आरोपी की तलाश में जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, सुधांशु अपने परिवार के साथ जौहरीपुर इलाके में रहता है। इसके परिवार में पिता कोमल सिंह व अन्य सदस्य हैं। तीन दिन पहले ही सुधांशु ने घर के पास ही अपनी कपड़े की दुकान खोली थी। सुधांशु के पिता कोमल ने बताया कि दो दिन पहले उनके बेटे का शेखर नामक युवक से झगड़ा हुआ था। शेखर ने सुधांशु को जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


आरोप है कि शनिवार शाम को सुधांशु अपनी दुकान पर मौजूद था। इस बीच रात करीब 8.30 बजे शेखर अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा। आते ही आरोपी ने उसके साथ गोली-गलौज शुरू कर दी। इस दौरान शेखर ने पिस्टल निकालकर सुधांशु पर गोली चला दी। गोली उसकी जांघ में लगी। पीड़ित के नीचे गिरते ही आरोपियों ने पास पड़ी ईंट उठाकर उसके सिर पर हमला करना शुरू कर दिया।

वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। राहगीरों ने परिजनों को खबर देने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुधांशु को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें