लोन रिकवरी के नाम पर एक फाइनेंस कंपनी के चार कर्मचारियों ने गुंडई की। उन्होंने दिल्ली के एक टेंट कारोबारी को कार समेत अगवा कर लिया और करीब 10 किमी दूर एक फार्म हाउस में ले जाकर बंधक बना लिया। कारोबारी से उन्होंने 95 हजार रुपये और लैपटॉप भी लूट लिया।
कारोबारी की शिकायत पर सिहानी गेट थाना पुलिस ने तीन को नामजद कर चार लोगों के खिलाफ लूट, अपहरण व मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दिल्ली के गाजीपुर निवासी हरीश गुप्ता टेंट, कैटरिंग और इवेंट आर्गनाइजर हैं।
हरीश के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे वह दिल्ली से राजनगर एक्सटेंशन होते हुए एलएलटी के पास एक परिचित से मिलने जा रहे थे। जैसे ही एलिवेटेड रोड से वह राजनगर एक्सटेंशन में कार से उतरे एक स्विफ्ट कार में सवार चार युवकों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया।