फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई आठ से दस राउंड गोलियां, कारोबारी को लगी दो गोली

Sat, 11 Jan 2020 10:55 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
खजूरी खास में कारोबारी लख्मीचंद बंसल से लूटपाट के बाद मारी गोली , इस दौरान घायल कारोबारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर कारोबारी पर बृहस्पतिवार रात गोलियां बरसा दीं। पीड़ित लख्मीचंद बंसल (48) के हाथ और पेट में दो गोलियां लगीं।

विज्ञापन


पड़ोसी दुकानदार अशोक ने लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने उन पर भी गोली चला दी लेकिन वह बाल-बाल बच गए। हमले में लख्मी का 19 वर्षीय बेटा अंकुर भी बाल-बाल बच गया। बदमाशों ने पीड़ित लख्मीचंद से 1.25 लाख रुपये लूटे और मौके से फरार हो गए।

मामले की सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में पीड़ित को उनके भाई विनोद ने पीसीआर की मदद से जग प्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें संत परमानंद अस्पताल कश्मीरी गेट रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


वहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाशों ने लूटपाट के दौरान आठ से दस राउंड गोलियां चलाई थीं। पुलिस ने घटना स्थल से छह खोखे बरामद किये हैं। पुलिस लूटपाट व हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पीड़ित लख्मीचंद बंसल परिवार के साथ भजनपुरा इलाके में रहते हैं। इनके परिवार में पत्नी, बेटा अंकुर व एक बेटी है। करावल नगर के चंदू नगर बस स्टैंड के पास मेन रोड पर इनकी बड़ी किराने की दुकान है।


दुकान पर लख्मीचंद और इनका बेटा अंकुर बंसल बैठते हैं। बृहस्पतिवार को लख्मीचंद दुकान बंद करवाकर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच बाइक सवार तीन बदमाश अचानक वहां पहुंचे।

बदमाशों ने हवा में दो-तीन राउंड गोलियां चलाईं ओर लख्मीचंद से उनका बैग छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। दो गोली लख्मीचंद को लगीं।

सूचना मिलते ही लख्मी के भाई विनोद वहां पहुंच गए। घटना के बाद से स्थानीय कारोबारियों में खासा रोष है। उनका कहना है कि बीते कुछ माह में बदमाशों ने इसी तरह कई कारोबारियों से लूटपाट की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें