फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में आज बंद रहेंगे बाजार, अटल को श्रद्धांजलि देंगे व्यापारी

Thu, 16 Aug 2018 07:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर देशभर में शोक की लहर दौड़ गई। राजधानी में भी व्यापारियों ने इसे देश के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। व्यापारिक संगठनों ने उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए आज मार्केट बंद रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


सदर बाजार फेडरेशन के चेयरमैन मनोहर लाल कुमार व उप चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा ने बताया कि अटल के निधन का समाचार मिलते ही फेडरेशन की बैठक आयोजित की गई।

इसमें पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी गई और निर्णय लिया कि शुक्रवार को सदर बाजार बंद रखा जाएगा। कुमार व पम्मा ने कहा कि अटल बिहारी ने हमेशा ही व्यापारियों के हित में सोचा था। उनके कार्यकाल में व्यापार में वृद्धि हुई थी।
विज्ञापन

कॉन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया व प्रवीन खंडेलवाल ने भी अटल बिहारी के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि वे एक राजनैतिक संत थे।

वे व्यापारियों के पथ प्रदर्शक, गाइड और अन्यतम मित्र व प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने कहा उनके सम्मान में दिल्ली के सभी बाजार बंद रहेंगे। प्रवीन खंडेलवाल ने सभी व्यापारियों से दुकानें बंद रखकर वाजपेयी  की शवयात्रा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि देने का आह्वान किया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें