केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सोमवार को हवा उत्तर से उत्तर-पश्चिम दिशा से 16 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चली। वहीं, अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 4250 मीटर रही। इसके अलावा, वेंटिलेशन इंडेक्स 30000 मीटर प्रति वर्ग सेकंड रहा।
दूसरी ओर, शाम छह बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 107.2 और पीएम2.5 की मात्रा 41.3 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। ऐसे में सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार तक हवा इसी श्रेणी में बरकरार रहेगी। इसके अलावा, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने दिल्ली-एनसीआर से ग्रेप 1 को तुरंत प्रभाव से हटा दिया है। 14 अक्तूबर, 2025 से यह चरण लागू था।