फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में गर्मी ने जल्द दे दी दस्तक: बीते 2 साल का रिकॉर्ड टूटा, शनिवार रहा सबसे गर्म दिन, जानिए पूर्वानुमान

Sat, 28 Feb 2026 07:34 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली

सार

शनिवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का भी सबसे अधिक पारा रहा। इसके अलावा, मौसम विभाग के आकंड़ों पर नजर डालें तो साल इस बार का फरवरी माह का औसत दिन का तापमान बीते 2 साल में अधिक दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली में अभी से गर्मी का होने लगा अहसास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में बारिश नहीं होने और मौसम शुष्क रहने से इस बार गर्मी ने जल्दी दस्तक दे दी है। आलम यह है कि फरवरी माह में ही गर्मी ने पसीने छुड़ा दिए हैं। ऐसे में बीते 2 साल के बाद शनिवार का दिन सबसे गर्म दर्ज किया गया। मौसम विभाग के आकंड़ों के अनुसार, साल 2025 में 26 फरवरी को दिन का तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस और 19 फरवरी 2024 में 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दूसरी ओर शनिवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का भी सबसे अधिक पारा रहा। इसके अलावा, मौसम विभाग के आकंड़ों पर नजर डालें तो इस बार का फरवरी माह का औसत दिन का तापमान बीते 2 साल में अधिक दर्ज किया गया। इस बार अधिकतम तापमान 27.1 रहा। वहीं, साल 2025 में 26.7 और साल 2024 में 24.4 रिकॉर्ड किया गया। 

विज्ञापन

शनिवार को दिनभर की तेज धूप के चलते लोगों ने गर्मी का अहसास किया। हालांकि, दिनभर धूप खिलने और हवा चलने से मौसम खुशनुमा रहा। हालांकि, सुबह-शाम की हल्की ठंड अभी भी बरकरार है। लेकिन, सुबह से ही निकल रही धूप ने लोगों को परेशान किया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 86 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 23 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 16.1 आया नगर में 15.8 और लोधी रोड में 15.7 और पालम में 16 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया।

अगले हफ्ते मौसम रहेगा साफ
दिल्ली में अगले हफ्ते मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्की धुंध के साथ दिन के दौरान कभी-कभी तेज हवा चल सकती है। 1 मार्च से 6 मार्च तक मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। 1 और 2 मार्च को अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 से 16 डिग्री के बीच रहेगा। इन दिनों दिन के समय 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है, जबकि सुबह हल्की धुंध रहेगी। 
विज्ञापन

3 मार्च को तापमान में हल्की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम पारा 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम 14 से 16 डिग्री रहने की संभावना है। साथ ही, दिन में कभी-कभी तेज हवा चल सकती है। 4 से 6 मार्च के बीच अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री और न्यूनतम 15 से 18 डिग्री के आसपास रहेगा। इन दिनों भी आसमान अधिकतर साफ रहेगा, सुबह के समय धुंध रह सकती है और दिन में हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलेंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें