पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में चाकू मारकर एक लड़की की हत्या कर दी गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शाम 7 बजे पांडव नगर पुलिस स्टेशन को एक पीसीार कॉल मिली थी जिसमें बताया गया कि कोटला गांव में आरएस पब्लिक स्कूल के पास एक लड़के को चाकू मार दिया गया है।
Delhi | A PCR call was received at PS Pandav Nagar at 7 PM regarding a stabbing incident involving a boy near R.S. Public School, Kotla Village. Acting promptly, the police team immediately reached the spot. On reaching the spot, it was learnt that the injured boy had already been taken to LBS Hospital. He was declared brought dead by the attending doctors. A case of murder is being registered at PS Pandav Nagar. Two people alleged to be involved in the crime have been identified and apprehended. Further investigation is in progress: Delhi Police
पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। वहां पता चला कि घायल लड़के को पहले ही एलबीएस अस्पताल ले जाया जा चुका था। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पांडव नगर पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है। इस अपराध में शामिल होने के संदेह में दो लोगों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।