फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः थाने के नजदीक युवक का कत्ल, घर से खुद बुलाकर ले गया था आरोपी

Wed, 28 Nov 2018 05:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के शालीमार बाग में बीती रात एक ऐसी सनसनीखेज वारदात हुई जिसने पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल उठा दिए हैं। मंगलवार रात एक शख्स की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई और वो भी थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह घटना बीती रात 8 बजे की है। मृतक की पहचान शालीमार बाग के ही तनिष्क के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार तनिष्क का एक दिन पहले ही कुछ लड़कों से झगड़ा हो गया था। बताया जा रहा है कि तनिष्क को कुछ लड़के मंगलवार रात उसके घर पर बुलाने आए थे। 

तनिष्क अपने दोस्तों से मिलने घर से बाहर निकला तो उन्होंने उस पर चाकू से हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार अपने आपको बचाने के लिए वह पास की एक दुकान में भी भागा था लेकिन उसका पीछा करते हुए हमलावर वहां भी पहुंच गए और उस पर हमला करते रहे। जिस-जिस ने उसे बचाने की कोशिश की उन्होंने उस पर भी हमला किया।
विज्ञापन


एक दिन पहले हुआ झगड़ा इस तरह बढ़ेगा और खून खराबे तक पहुंच जाएगा यह किसी ने नहीं सोचा था। पुलिस के अनुसार हत्या के मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं तीन अन्य की तलाश कर रही है। 

Trending Videos
विज्ञापन

असल में सोमवार को तनिष्क अपनी स्कूटी से जा रहा था तभी उसकी स्कूटी निखिल नाम के एक लड़के से टकरा गई, दोनों के बीच कहासुनी के बाद बात मारपीट तक पहुंच गई। इसके बाद तनिष्क ने कुछ लड़को को बुलाकर निखिल और उसके साथियों की पिटाई कर दी।

बाद दोनों की मां ने समझौता करा दिया लेकिन निखिल को ये बर्दाश्त नहीं हुआ। उसने अपने साथियों को बदला लेने के लिए तैयार किया, कुछ लड़के तनिष्क को बुलाने आए, समझौता होने के बाद तनिष्क भी उनके साथ चला गया। कुछ दूर पर निखिल ने तनिष्क के ऊपर चाक़ू से हमला कर दिया।

तनिष्क एक दुकान में जान बचाने भागा लेकिन निखिल और उसके साथियों ने दुकान के दरवाजे तोड़ दिए। अंदर जाकर निखिल ने तनिष्क पर दो बार चाक़ू से वार किया जिसमें तनिष्क की मौत हो गई। साथ ही भीड़ देखकर निखिल ने चाक़ू लहराया जिससे दुकान में बैठे एक और लड़के पवन को चाक़ू लगा।

आज सुबह पवन की भी मौत हो गई। पुलिस ने सभी लड़कों से रात भर थाने में पूछताछ की जिसके बाद उन्होंने झगड़े की वजह बताई, शुरुआत में एक लड़के ने झगड़े के पीछे एक लड़की बताई थी, लेकिन पुलिस ने उस लड़की से भी बात की और ऐसा कुछ नहीं निकला।

आरोपी नशे की हालत में भी थे, फ़िलहाल निखिल के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 हत्या और इसके दोस्तों पर 120बी और 34 का मामला दर्ज कर गिरफ्तारी कर ली है। पकड़े गए आरोपियों के नाम हैं निखिल(मुख्य आरोपी), सागर, असाफ़, हिमांशु, मुबशीर, जिशान, गोविंदा, अभिषेक, रोहित, संजू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें