दिल्ली के हरिदास नगर इलाके से गुरुवार को एक चौंका देने वाली घटना सामने आई। इसमें एक बेटे ने अपनी 45 वर्षीय मां के 28 वर्षीय लिव-इन पार्टनर की हत्या कर दी। हालांकि अब सामने आ रहा है कि बेटे ने अपने सौतेले पिता की हत्या इसलिए नहीं कि क्योंकि वह उसकी मां के साथ लिव-इन में रहता था बल्कि इसके पीछे एक बड़ी वजह है। इसके साथ ही पुलिस जांच में इस परिवार के बारे में कई खुलासे सामने आए हैं जो स्तब्ध करते हैं.....
शव के पास बैठ कर ही मां के सामने किया पुलिस को फोन
मृतक की शिनाख्त अलीगढ़ निवासी देवेंद्र कुमार (28) के रूप और आरोपी की पहचान रमेश(20)(बदला नाम) के रूप में हुई है। वारदात वाले दिन देवेंद्र रमेश की मां से मिलने आया हुआ था। उसी दौरान रमेश घर पहुंचा तो देवेंद्र को मां के साथ देख उसे गुस्सा आ गया। उसकी देवेंद्र से बहस होने लगी। इसी दौरान आरोपी रसोई में गया।
वहां से चाकू लाकर देवेंद्र के गले पर हमला कर दिया। देवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में पुलिस को फोन किया और कहा, हैलो मैंने अपने सौतेले पिता को मार डाला है...। आरोपी शव के पास बैठ गया और मां के सामने ही पुलिस को कॉल कर हत्या की सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को मौके से दबोच लिया। वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया।