फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन के चलते बॉर्डर सील, दूसरे राज्यों में नहीं गई डीटीसी की बसें

Fri, 04 Dec 2020 08:08 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

किसानों के विरोध प्रदर्शन के कारण सीमाएं सील होने की वजह से दिल्ली परिवहन निगम(डीटीसी) बसें दूसरे राज्यों के लिए नहीं जाएंगी। यात्रियों की सहूलियत के लिहाज से ट्रैफिक रूट में समय-समय पर परिवर्तन भी किए जा रहे हैँ ताकि सीमा तक पहुंचने में यात्रियों को दिक्कत न आए। टीकरी, सिंघु बॉर्डर, नोएडा लिंक रोड के वाहनों की आवाजाही बंद किए जाने की वजह से इन रास्तों से गुजरने वाली डीटीसी की अंतरराज्यीय बस सेवाएं फिलहाल बंद कर दी गई हैं। हालात सामान्य होने पर दोबारा बहाल की जाएंगी।

विज्ञापन


डीटीसी के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. आरएस मिन्हास ने एक बयान जारी किया है कि किसानों के प्रदर्शन की वजह से दूसरे राज्यों की सीमाएं सील होने की वजह से दूसरे राज्यों में बसें नहीं पहुंच रही हैं। ट्रैफिक पुलिस के सुझाव के मुताबिक मार्ग में फेरबदल किए जा रहे हैं जबकि एनसीआर के शहरों में डीटीसी की बस सेवाएं बंद कर दी गई हैं। स्थिति के सामान्य होते ही डीटीसी बसें भी पहले की तरह यात्रियों को गंतव्य तक सेवाएं देंगी।

वाहनों के जाम से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से रोजाना बसों के रूट में परिवर्तन या रास्ते बंद किए जा रहे हैं। फिर भी डीटीसी की ओर से बसों को मोड़ने और यात्रियों की सुविधा के लिहाज से कई प्वाइंट्स पर पर्याप्त संख्या में कर्मियों को तैनात किया है ताकि कम से कम परेशानी हो। इस दौरान डीटीसी ने यात्रियों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित रूट पर ट्रैफिक की स्थिति को पहले जान लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें