फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुस्तक मेला खत्म, अंतिम दिन रही रौनक

Mon, 01 Sep 2014 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुस्तक मेले के आखिरी दिन रविवार को प्रगति मैदान में खासी भीड़ देखी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने पुस्तकों की खरीदारी की। दिनभर सभी हॉल भरे दिखे। आयोजकों का कहना है कि पिछले साल की अपेक्षा इस साल कारोबार बेहतर रहा।
विज्ञापन


वहीं, स्टॉल की संख्या भी बढ़ी। अब अगले साल अगस्त के आखिर में पुस्तक मेला सजेगा। रविवार को बारिश के बावजूद पुस्तक प्रेमी पुस्तक मेले पहुंचे। लोगों ने अपनी पसंदीदा पुस्तकें भी खरीदीं। प्रकाशकों का मानना है कि नौ दिनों में सबसे ज्यादा भीड़ रविवार को ही रही। बच्चों की किताबों की बिक्री पिछले सालों की तुलना में बढ़ी है।

टीन एज के बच्चों ने संदर्भ पुस्तकों में रुचि दिखाई तो महिलाओं को उपन्यास और घरेलू नुस्खों की किताबें पसंद आईं। वहीं, युवाओं ने धार्मिक-सांस्कृतिक महत्व वाली पुस्तकों में दिलचस्पी दिखाई।
विज्ञापन


फेडरेशन ऑफ इंडियन पब्लिशर्स के उपाध्यक्ष अमर नाथ ने बताया कि अगले साल 29 अगस्त से मेला शुरू होगा और 7 सितंबर को इसका समापन होगा। उन्होंने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार 15 फीसदी स्टॉल ज्यादा थे। फिर भी प्रकाशकों ने मेले को बेहतर बताया।

समापन समारोह आयोजित
रविवार को समापन समारोह का आयोजन किया गया। आईटीपीओ की प्रबंध निदेशक रीता मेनन ने इस मौके पर प्रकाशकों ने पुरस्कृत किया। हिंदी, अंग्रेजी और क्षेत्रीय भाषाओं के सबसे बेहतर तीन-तीन स्टॉल का चुनाव इसके लिए किया गया।

इन्हें प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिया गया। मेनन ने कहा कि खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में दर्शक मेले में पहुंचे। फेडरेशन ऑफ इंडियन पब्लिशर्स के साथ आईटीपीओ का अनुभव अच्छा रहा है। अगले साल मेले में कॉलेज के छात्रों को फोकस करना चाहिए। इसके लिए कॉलेज के सामने जागरूकता कार्यक्रम किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें