फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Bomb Threat: डीयू के दो कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया कैंपस; पुलिस का तलाशी अभियान

Wed, 03 Dec 2025 11:26 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

डीयू के रामजस कॉलेज और देशबंधु कॉलेज को बुधवार को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली। जिसके बाद हड़कंप मच गया। दिल्ली पुलिस ने दोनों कैंपसों को तुरंत खाली करा लिया।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय के दो कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। हालांकि, पुलिस द्वारा मौके पर की गई सघन तलाशी में किसी भी प्रकार का कोई संदिग्ध उपकरण या वस्तु नहीं मिली।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली रामजस कॉलेज और देशबंधु कॉलेज को आज ईमेल से बम की धमकी मिली थी। बम स्क्वाड और दिल्ली पुलिस मौके पर हैं। फिलहाल, अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। 



 

विज्ञापन

बीती 20 नवंबर को दिल्ली के कई स्कूलों को मिली थी धमकी
दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित संस्कृति स्कूल समेत कई स्कूलों बम की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया था। स्कूल प्रशासन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी थी, जिसके बाद बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉड और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंचे थे। स्कूल परिसर, भवनों, कक्षाओं और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया था।

चार कोर्ट और दो स्कूलों को बम से उड़ाने की भी मिल चुकी है धमकी
इससे पहले 18 नवंबर मंगलवार को दिल्ली के चार कोर्ट और दो स्कूलों को बम की धमकी मिली। के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। धमकी के बाद साकेत, द्वारका, पटियाला हाउस और रोहिणी स्थित अदालतों को तुरंत खाली करा लिया गया था और गहन तलाशी अभियान चलाया गया था। लेकिन कुछ संदिग्ध नहीं मिला था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें