फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Blast: दिल्ली धमाके के बाद सख्ती बढ़ी, अस्पतालों और होटलों में रातभर तलाशी अभियान; पुलिस को निर्देश जारी

Tue, 11 Nov 2025 12:39 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में धमाके के बाद सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया। इस घटना के मद्देनजर बॉर्डरों पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। साथ ही पुलिस को उच्च स्तर की सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
धमाके से दहली दिल्ली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के बाद सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। इस घटना के मद्देनजर, शहर की सभी सीमा चौकियों पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। पुलिस को उच्च स्तर की सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों, चाहे वे निजी हों या व्यावसायिक, की सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच पूरी तरह से जांच और सत्यापन किया जा रहा है। इस प्रक्रिया का उद्देश्य किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति को शहर में प्रवेश करने से रोकना है।

संदिग्धों की तलाश में होटलों में तलाशी अभियान
पुलिस ने संभावित संदिग्धों का पता लगाने के लिए दरियागंज और पहाड़गंज जैसे महत्वपूर्ण इलाकों में स्थित होटलों और गेस्ट हाउसों में रात भर सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान, पुलिस ने होटलों के रजिस्टरों की बारीकी से जांच की, प्रविष्टियों का सत्यापन किया और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की पहचान सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारियों से पूछताछ भी की। वहीं धमाके के बाद डॉग स्क्वायड की टीम अस्पताल भी पहुंची। 

पुलिस थानों को सतर्क रहने के निर्देश
दिल्ली के सभी पुलिस थानों को इस समय विशेष रूप से सतर्क रहने के आदेश दिए गए हैं। उन्हें अपने-अपने इलाकों में स्थानीय बाजारों, मेट्रो स्टेशनों, बस स्टैंडों और रेलवे स्टेशनों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा गया है।

धमाके के बाद सीआईएसएफ ने जारी किया हाई अलर्ट
धमाके के बाद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने दिल्ली मेट्रो, लाल किला, सरकारी इमारतों और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे सहित सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। इसको लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
 
विज्ञापन

सीआईएसएफ के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। सभी सुरक्षा कर्मियों को चौकन्ना रहने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली मेट्रो स्टेशनों और हवाई अड्डे पर यात्रियों की तलाशी और निगरानी बढ़ा दी गई है। सीआईएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के सभी संवेदनशील प्रतिष्ठानों पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए कर्मियों को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में दिल्ली पुलिस और अन्य खुफिया एजेंसियों के साथ समन्वय कर रही हैं।नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या सुरक्षा बलों को दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें