फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Blast: अहम सवाल- अल-फलाह यूनिवर्सिटी से कहां जा रहा था करोड़ों का काला धन, आज शुरू हो सकती है इसकी जांच

Mon, 17 Nov 2025 02:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा सोनू यादव, फरीदाबाद

सार

ये काला धन आतंकी गतिविधियों में लगाया जा रहा था या फिर इसे अन्य कहीं प्रयोग किया जा रहा था, इसका खुलासा ईडी की जांच के बाद ही होगा। ईडी की टीम सोमवार से यूनिवर्सिटी परिसर पहुंचकर अपनी जांच शुरू कर सकती है।
विज्ञापन
अल फलाह यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल को लेकर चर्चित धौज स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी से करोड़ों रुपये का काला धन हर साल इकट्ठा हो रहा था। ये काला धन आतंकी गतिविधियों में लगाया जा रहा था या फिर इसे अन्य कहीं प्रयोग किया जा रहा था, इसका खुलासा ईडी की जांच के बाद ही होगा। 

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी में ये काला धन छात्राें की फीस के तौर पर अर्जित किया जा रहा था। एमबीबीएस की 200 सीटों में से काफी संख्या में छात्रों से अधिकतर रकम कैश के तौर पर ली जा रही थी। ईडी की टीम सोमवार से यूनिवर्सिटी परिसर पहुंचकर अपनी जांच शुरू कर सकती है।

अल-फलाह यूनिवर्सिटी की ओर से फीस व अन्य शुल्क के लिए जम्मू कश्मीर बैंक में ही खाता खुलवाया गया है। इस बैंक खाते की डिटेल यूनिवर्सिटी परिसर में अकाउंट्स विंग और फीस काउंटर के बाहर भी चस्पा है।
विज्ञापन


छात्रों के अनुसार जब भी फीस, हॉस्टल चार्ज या अन्य शुल्क की मांग ईमेल या मैसेज के जरिये यूनिवर्सिटी की ओर से की जाती है तो उसमें जम्मू कश्मीर बैंक के खाते की डिटेल भी दी जाती है। ईडी की जांच शुरू होने के बाद ही ये खुलासा होगा कि जम्मू कश्मीर बैंक में ही खाता फरीदाबाद स्थित यूनिवर्सिटी की ओर से आखिर क्यों खुलवाया गया था।

  • जम्मू कश्मीर बैंक का खाता ही प्रयोग करती है यूनिवर्सिटी
  • बैंक खातों की जांच में ईडी को मिलेंगे चौकाने वाले खुलासे
  • ईडी की टीम सोमवार को अपनी जांच शुरू कर सकती है

अल-फलाह यूनिवर्सिटी का मुख्य गेट रहा बंद

  • रविवार को भी धौज स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी के बाहर सन्नाटा फैला रहा। सुरक्षाकर्मियों ने गेट को लगभग पूरे समय बंद ही रखा
  • मुख्य द्वार से सिर्फ मरीजों और जांच कर रहीं टीमों का आवागमन जारी रहा। इस दौरान जो भी गाड़ियां परिसर में आ और जा रही थी, उनकी चेकिंग की जा रही थी

दिल्ली स्पेशल सेल, यूपी एटीएस ने फिर पहुंची कैंपस 
दिल्ली बम धमाके और फरीदाबाद में विस्फोटक मिलने को लेकर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और यूपी एटीएस की टीम जांच के लिए रविवार को फिर से अल-फलाह यूनिवर्सिटी पहुंची। ये टीमें दोपहर में अलग-अलग समय पर यूनिवर्सिटी परिसर पहुंची। टीमों ने यहां लगभग 4 से 5 घंटे तक जांच की। इस दौरान कुछ रेकॉर्ड भी टीम ने खंगाले और दस्तावेज भी जब्त किए गए।

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम रविवार को जब यूनिवर्सिटी परिसर पहुंची तो उनकी हिरासत में एक आरोपी भी था। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो दिल्ली बम धमाके की साजिश में शामिल इस आरोपी को साथ लेकर यूनिवर्सिटी परिसर में निशानदेही कराई गई। टीम इसे लेकर फतेहपुर तगा गांव के उस ठिकाने पर भी पहुंची, जहां से 2500 किलो से अधिक अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया। सूत्रों की मानें तो इस आरोपी को सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल की पूरी प्लानिंग के बारे में पता था। ये जानता था कि विस्फोटक इकट्ठा किया जा रहा है। 

परीक्षा टालने की छात्रों की मांग यूनिवर्सिटी ने नहीं मानी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें